शिवाजी महाराज जयंती पर RSS ने किया पथ संचलन यात्रा, राष्ट्र सेवा का दिया संदेश!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार!

समस्तीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तत्वावधान में हिंदू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर भव्य पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारे लगाए गए तथा शिवाजी महाराज के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
पदयात्रा बनारस स्टेट डीआर एम ऑफिस काली मंदिर से निकलकर विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां लोगों ने इसका स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्र, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। उनके साहस, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।वहीं आर एस एस के जिला कार्यवाहक विशाल गौतम ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक समरसता और सेवा भाव को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि “हम देश के लिए हैं तैयार” का संदेश देते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इस दौरान,एम एल सी डॉ तरुण कुमार,ठाकुर संग्राम सिंह,वीरेंद्र फर्नांडिस,अरविंद कुशवाहा, श्री राम निवाश,जिला सेवा प्रमुख युवराज ,श्री सुरेंद्र झा,संपर्क प्रमुख, राज कुमार झा सहित अनेक गणमान्य लोग स्वयंसेवक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Join us on: