पटना- राजीव नगर में राजू को गोली मारने आए अपराधी की छत से गिरने से मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


पटना के राजीव नगर इलाके से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां राजू नाम के युवक को गोली मारने आए एक अपराधी की खुद ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक आरोपी ने राजू को गोली मार दी और मौके से भागने लगा। भागने के दौरान वह छत से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक अपराधी का नाम पियेश रंजन है, जो मोतिहारी का रहने वाला है। राजू कुमार से उसका पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण वह राजू को गोली मारकर भाग रहा था।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।… पटना से शंखनाद के लिये अमित कुमार की रिपोर्ट!

Join us on: