रिपोर्ट – सुमित कुमार!
-शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप।सास हिरासत में, पति समेत अन्य फरार,सदर प्रखंड के मय पंचायत स्थित तौफिर का मामला!
-मुंगेर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तौफिर इंद्र टोला गांव में शादी के महज दो माह बाद नवविवाहिता रूपम कुमारी (19) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता, बेगूसराय जिले के अकाहा शाम्हो दियारा निवासी भुजल यादव ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 6 मई को उन्होंने बेटी की शादी चामो यादव के पुत्र मनखुश यादव से हुई थी दहेज में दो लाख रुपये नकद, दो तोला सोना और चांदी के जेवर देकर की थी। , शादी के चार दिन बाद जब मृतका का भाई विदाई कराने ससुराल पहुंचा, तो पति और उसके बड़े भाई ने उसके साथ मारपीट कर उसे भगा दिया। उन्होंने बताया की दस दिन पूर्व बेटी से बात हुई थी उसने बताया की एक लाख रूपए की मोटरसाइकिल की मांग कर रहा है तभी बिदाई करेंगे।मैंने बोला की कुछ दिन रुक जाओ पैसे का जुगाड कर भेज दूंगा ,लेकिन आज पता चला कि सुसराल वालो और दामाद मिलकर मेरी बेटी की हत्या कर फांसी लगा दिया ,जब हमको जानकारी हुई तो गंगा में तैरकर बेटी को देखने के लिए अस्तपताल पहुंचे । मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। वही मृतिका की बड़ी बहन पिंकू देवी ने बताया की सुपम तीन बहन में सबसे छोटी थी और हमलोग भाई बहन मिलकर दो माह पूर्व धूम धाम से शादी किए थे लेकिन दहेज के लोभियों ने मेरी बहन की हत्या कर दी। उन्होंने कहा आज भी बहन से बात हो रही थी वह बोल रही रही दहेज को लेकर मारपीट किया जा रहा जिसके बाद फोन बंद हो गया जिसके बाद कुछ घंटे बाद जानकारी हुई की मेरी बहन की हत्या कर दी गई है।परिजनों ने आरोप लगाया की रूपम की हत्या उसके सुसरवाल वाले ,ससुर चामों यादव, मृतिका के पति मनखुश कुमार, भैसुर रणवीर यादव,उसकी पत्नी, देवर गोविंदा और मनु ने सहित अन्य मिलकर उसकी हत्या की है।
बाइट- भूजल यादव मृतिका का पिता
बाइट- पिंकू देवी मृतिका की बहन।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने मृतका की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि पति समेत अन्य आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।




