धीरज शर्मा की रिपोर्ट
भागलपुर,आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस है इस अवसर पर भागलपुर के विधायक बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा के आवास स्थित कांग्रेस कैंपस कार्यालय में भव्य कार्यक्रम किया गया, जिसमें कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए । कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ध्वज को फहराकर किया गया, उसके बाद विधायक अजीत शर्मा ने केक काटा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को 137 वां स्थापना दिवस को लेकर बधाई व शुभकामनाएं दी।
विधायक अजीत शर्मा ने अपने उद्गार में वर्तमान सरकार को कोसते हुए कहा कि चाहे वह नोटबंदी हो या फिर दो करोड़ युवकों को नौकरी देने की बात हो सभी खोखले दिखे, जमीनी स्तर पर कोई भी काम नहीं कर पाए, उम्मीद है जनता का प्यार मिला तो 2024 में सत्ता में कांग्रेस की सरकार आएगी और वर्तमान सरकार के खोखले वादे , जुमलेबाजी को खत्म कर उसे जमीनी स्तर पर पूरा करने का कार्य करेगी।
बताते चलें कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अधिकतर लोग इसे कांग्रेस के नाम से ही जानते हैं, कॉन्ग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज्य में 28 दिसंबर 1885 को मुंबई में हुआ था इसके संस्थापकों में ए ओ ह्यूम जो (थियेसोफिकल सोसायटी के प्रमुख सदस्य) भी थे, साथ ही साथ दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे।
इस कार्यक्रम में अभय आनंद , मिंटू कुरैशी, पूजा साह, कोमल सृष्टि के अलावे दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।




