चुनाव में वोट नहीं देने पर मुखिया के देवर ने काट काटकर किया जख्मी

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट


नवादा : जिले में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रोह प्रखंड के मरूई पंचायत से सामने आई है, जहां नवनिर्वाचित मुखिया मटूरवा देवी के देवर जयकरण यादव ने चार अन्य लोगों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को वोट नहीं देने की बात कह जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं मुखिया के देवर ने उस व्यक्ति का तलवार से कान काट लिया। इस घटना को समराइन पुल के समीप अंजाम दिया गया। घायल मिथिलेश यादव जागीर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आपको बता दें कि नवादा में वोट नहीं देने पर मारपीट एवं धमकी देने का दौर जारी है।

Join us on:

Leave a Comment