भागलपुर- हथियारों के जखीरे के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर दियारा इलाके से तीन अपराधियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

इस गिरफ्तारी की जानकारी भागलपुर के सिटी एसपी अतुलेश झा ने देते हुए बताया कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं, इसके लिए हथियारों का संग्रह कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर नाथनगर थाना पुलिस, एसटीएफ टीम और सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने शंकरपुर दियारा में छापेमारी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अपराधियों में नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक निवासी भरत कुमार, सबौर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी नंदकिशोर मंडल और परबत्ता थाना क्षेत्र के शंकरपुर दियारा निवासी भोला मंडल शामिल हैं।

पुलिस ने यह लोगों के पास से एक देसी मस्केट, दो नाली बंदूक, एक देसी कट्टा, 39 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया ह

सिटी एसपी श्री झा ने कहा कि, गिरफ्तार अपराधियों से पूछ-ताछ की जा रही है और यह लोगों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए किया जाना था।
बाइट- अतुलेश झा, सिटी एसपी, भागलपुर

Join us on: