रिपोर्ट- चंद्रशेखर कुमार!
मासूम आनंद की मौत पर फूटा जनाक्रोश, शव रखकर बांका-कटोरिया मार्ग जाम
हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटों सड़क पर डटे रहे ग्रामीण
बांका में सात वर्षीय छात्र आनंद कुमार की मौत के बाद सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों ने राधानगर बाजार के समीप शव रखकर बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग जाम कर दिया। लोग हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले के खुलासे की मांग कर रहे थे।
आनंद कटोरिया थाना क्षेत्र के जयश्री गांव निवासी किसान देव यादव का इकलौता पुत्र था और राधानगर स्थित माउंट केरला आवासीय विद्यालय में एलकेजी का छात्र था। 22 जून को विद्यालय के बाथरूम में अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान पटना में उसकी मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। बेलहर एसडीपीओ और कटोरिया पुलिस के काफी प्रयास के बावजूद लोग जाम हटाने को तैयार नहीं हुए। परिजनों ने पुलिस पर सुस्त कार्रवाई का आरोप लगाते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बाइट… परिजन




