रिपोर्ट- चंद्रशेखर कुमार!
बांका हत्याकांड का सफल उद्भेदन, पति समेत तीन गिरफ्तार
बांका: जलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के रांगा गांव में 26 वर्षीय प्रियंका कुमारी हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। मामले में मृतका के पति विवेक पंडित, सास मधुबाला उर्फ बिमला देवी एवं एक विधि विरुद्ध बालिका को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने जांच के दौरान इमरहार बहियार से मृतका का कटा हुआ सिर तथा आरोपियों की निशानदेही पर शौचालय टैंक से धड़ बरामद किया। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी जब्त कर लिया गया है।
बेलहर डीएसपी रविन्द्र मोहन प्रसाद ने प्रेस वार्ता में बताया कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच के आधार पर मामले का खुलासा किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
बाइट.. बेलहर डीएसपी रविन्द्र मोहन प्रसाद




