जिलाधिकारी ने जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र का किया निरीक्षण, 17 कर्मियों पर स्पष्टीकरण का आदेश!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

जिलाधिकारी शसुब्रत कुमार सेन ने बरारी स्थित जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण क्रम में सत्रह कर्मी अनुपस्थित पाए गए है,जिसके कारण अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध स्पष्टीकरण का आदेश दिया गया है।स्पष्टीकरण के संदर्भ में उत्तर प्राप्ति तक संबंधित कर्मियों का वेतन स्थगित रहेगा।जिलाधिकारी ने निरीक्षण क्रम में जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र द्वारा विद्यार्थियी के हितार्थ सात निश्चय अंतर्गत संचालित योजनाओं के अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति के संबंध में जानकारी ली,समीक्षा क्रम में योजना संचालन की स्थिति असंतोषजनक पाई गई है,जिसके कारण एवं कार्यालय पर नियंत्रण नही होने के कारण प्रबंधक, जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र के विरुद्ध भी स्पस्टीकरण का आदेश दिया गया है।
जिला योजना पदाधिकारी को drcc परिसर के समुचित साफ सफाई हेतु आवश्यक कारवाई का निदेश दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment