840 बोतल नेपाली शराब व दो बाइक के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना पुलिस ने एसएसबी की मदद से 840 बोतल नेपाल निर्मित शराब और दो बाइक के साथ दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त किया है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान पतौना थाना क्षेत्र के बेलौजा गांव का सत्यनारायण यादव के पुत्र संजय कुमार यादव एवं अरेर थाना क्षेत्र के नवकरही गांव का सुगारथ मंडल के पुत्र मनीष कुमार मंडल के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक नेपाल से दुबही के रास्ते दो अलग-अलग बाइक पर 840 बोतल नेपाल निर्मित शराब लेकर भारतीय सिमा मे आ रहा था। बताया गया है कि वे दोनो बाइक सबार खादी भंडार चौक के रास्ते से आगे के तरफ जा रहा था। इसी दौरान जानकीनगर एसएसबी की नजर दोनों पर पड़ी। एसएसबी जवानों को देखते ही दोनों शराब धंधेबाज अपना बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन मौके पर तत्परता जवानों ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान दोनों के पास से 840 बोतल नेपाल निर्मित शराब बरामद हुई। जिसे शराब सहित शराब लदी दोनों बाइक को जब्त कर लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार मनीष कुमार मंडल और संजय कुमार यादव ने बताया है कि बरामद नेपाल निर्मित शराब एक व्यक्ति लोहा सिंह को पहुंचानी थी, जिसके एवज में उन्हें 400 रुपये मिलने थे।
एसएसबी ने दोनों गिरफ्तार शराब धंधेबाज, जब्त शराब और बाइक को आगे की कार्रवाई के लिए बासोपट्टी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इस बाबत थाना प्रभारी कार्तिक भगत ने बताया है की पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने एवं आवस्यक पूछताछ के बाद दोनों शराब धंधेबाज को न्यायिक हिरासत मे मधुबनी भेज दिया है।

Join us on: