राष्ट्रहित सर्वोपरि की राजनीति के प्रतीक थे डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी -सासंद डॉ.अशोक कुमार यादव!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता में महान शिक्षाविद् एवं भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम मे सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए हुए सिद्धांत और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सासंद डॉक्टर अशोक यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी का समर्पण साहस और त्याग सदैव प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। उनके विचार और राष्ट्र सेवा का संकल्प आने वाले पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जन्मजेय सिंह ने अपने संबोधन मे कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देशभक्ति त्याग और अटल संकल्प का जीवंत उदाहरण है। एक व्यक्ति एक निशान एक विधान के उनके संकल्प ने उन्हें न केवल एक विचारक बनाया बल्कि राष्ट्र की रक्षा हेतु समर्पित एक सत्य निष्ठ सेवक भी बनाया।
आयोजित कार्यक्रम और पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर झा, देवेंद्र कुमार यादव ,प्रमोद सिंह, सुनील मिश्र,रंजीत यादव, सुबोध चौधरी, सरोज सिंह, मनोज कुमार मुन्ना, प्रशांत ठाकुर, सतीश ठाकुर, चंद्रवीर यादव, संजय गुप्ता ,प्रतिमा रंजन ,जूही झा ,रीना सर्राफ, मीन देवी ,आदित्य झा, कन्हैया साह, संजय यादव, प्रभात रंजन, मनीष झा उद्धव, उमाशंकर गुप्ता, धर्मेंद्र दास, उपेंद्र शाह, रवि महतो, राम पुकार ठाकुर, राकेश रंजन, अशोक राम, धर्मेंद्र दास, नागेंद्र भारद्वाज, सुधीर मंडल, सतीश दास, रामनरेश राय, चंदन पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

Join us on: