बेटे की चाह में पिता ने नहर में फेंके पत्नी और तीन मासूम, तीनों की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – मनोज कुमार

पत्नी बची, तीन बच्चों की गई जान आरोपी पिता गिरफ्तार

बेतिया से खबर है जहां कुमारबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है भंगहा गांव निवासी रामबाबू यादव पर अपनी पत्नी ललिता देवी और तीन मासूम बच्चों को बरोहिया नहर में फेंकने का आरोप लगा है। इस दर्दनाक घटना में तीनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि ललिता देवी किसी तरह नहर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहीं।
परिजनों के अनुसार सोमवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। मंगलवार की सुबह रामबाबू पत्नी और बच्चों को बाइक से लेकर निकला। आरोप है कि लोहियारिया चौक से आगे छवरहिया गांव के समीप बरोहिया नहर पर पहुंचकर उसने पहले पत्नी और फिर तीनों बच्चों को नहर में धक्का दे दिया।
ललिता देवी तैरकर बाहर निकलीं और अपने मायके मझौलिया थाना क्षेत्र के बिरवा गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने नहर में खोजबीन शुरू की। सुबह एक बच्ची का शव मिला, जबकि दो अन्य बच्चों के शव दोपहर बाद बरामद किए गए।
कुमारबाग पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है घटना के बाद पूरे पश्चिम चंपारण में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Join us on: