रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!
गया। गया शहर स्थित हरिदास सेमिनरी आर्ट गैलरी में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, कन्या विकास समिति के सचिव विकास माली तथा क्षेत्रीय आयुक्त कृष्ण कुमार राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय आयुक्त कृष्ण कुमार राय ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत देशभर में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रोत्साहन राशि वितरित की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विज्ञान भवन से लाभार्थियों एवं कर्मचारियों के खातों में राशि हस्तांतरित की गई। उन्होंने कहा कि यह योजना रोजगार बढ़ाने और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
बेलागंज विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योजना की पहली किस्त जारी किए जाने से युवाओं और संस्थानों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना रोजगार के नए अवसर पैदा करने में सहायक होगी। साथ ही नियोक्ताओं (Employers) के लिए भी प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।
कन्या विकास समिति के सचिव विकास माली ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत कर्मचारियों और संस्थानों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए लाभकारी साबित होगी। उन्होंने युवाओं से योजना से जुड़कर इसका लाभ उठाने और रोजगार के अवसरों का उपयोग करने की अपील की।
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गयाजी
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गयाजी



