मोकामा-सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल डायल 112 ने बचाई जान!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोकामा के हाथीदह थाना क्षेत्र स्थित अऊँटा गोलंबर पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे हाथीदह थाना की डायल 112 की टीम के द्वारा तत्परता पूर्वक उठाकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति बेहद गंभीर थी, युवक का पैर टूट गया था तो वहीं सिर भी बुरी तरह फट चुका था, और उसमें गंभीर चोटें आई थी, जिससे वो बेसुध पड़ा हुआ था, युवक की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मरांची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया,परिजनों से बातचीत में यह पता चला कि अभी युवक की स्थिति सामान्य है, उसे होश आ गया है और वो बातचीत कर रहा है, युवक की पहचान पटना जिले के मसौढी थाना क्षेत्र निवासी जगदीश पंडित के 25 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है! डायल 112 टीम के मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि अऊँटा गोलंबर पर एक बाइक सवार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त होकर जख्मी हो गया है, जिसे आनन फानन में उठाकर इलाज के लिए मरांची पीएचसी ले गए, और वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे तुरंत पीएमसीएच रेफर कर दिया! और इस प्रकार डायल 112 की तत्परता से युवक की जान बच गई!

Join us on: