सीतामढ़ी। शाहिद रजा!
फ्रूट जूस के आड़ में शराब तस्करी का मामला शराब समझकर लोगों ने लूटा फ्रूट बियर और जूस। मामला सीतामढ़ी के बोखड़ा का मामला ।
सीतामढ़ी जिला के बोखड़ा थाना क्षेत्र के बुद्धनगरा गांव के अंदर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब लोग फ्रूट जूस को शराब समझकर लूटने लगे मिली जानकारी के मुताबिक शराब धन्यवाद शराब की खेप लेकर पहुंचा लोगों को इस बात की भनक लगी के ट्रक के अंदर शराब है लोग शराब समझ के फ्रूट जूस को लूटने लगे इसके बाद बोखड़ा थाना अध्यक्ष ललन कुमार को इसकी सूचना मिली सूचना के बाद मौके पर दलबल के साथ बोखड़ा थाना अध्यक्ष जब पहुंचे तो वहां फ्रूट जूस की लूट हो रही थी। पुलिस की गाड़ी देखकर लूट रहे लोग निकले वीडियो में साफ दिख रहा होगा कि जैसे ही पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। जब जांच किया गया तो फ्रूट जूस के आड़ में शराब बरामद हुवा बताया जा रहा है कि लगभग 1300 लीटर शराब की खेप को खपाने के लिए लेकर जारहा धंधेबाज। इस मामले को लेकर जब बोखड़ा थाना अध्यक्ष ललन कुमार और पुपरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनीता कुमारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया के ट्रक के अंदर शराब जो भी था उसे लूटा नहीं गया है वह पूरी तरह से सेफ है। जूस के कार्टून के कई लेयर अंदर शराब था जिसकी वजह से शराब तो बच गया है लेकिन फ्रूट जूस को आम लोगों ने लूट कर फरार हो गया।




