प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का 12 साल देश का स्वर्णिम काल – ललन सिंह!

SHARE:

रिपोर्ट – मलय झा!

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आज पूर्णिया में विश्वास विकास व जनकल्याण के लिए समर्पित मोदी सरकार के 12 साल कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री के साथ बिहार सरकार की मंत्री सिंह, विधायक नितेश सिंह, विजय खेमका सहित कई नेताओं ने पूर्णिया में स्वच्छता अभियान चलाया। वही संवाददाताओं से बात करते हुए ललन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार विकसित भारत 2047 के विजन पर कार्य कर रही है । 2014 से पहले की सरकार में कई घोटाले हुए लेकिन इन 12 वर्षों में मोदी सरकार पर एक भी आरोप नहीं लगा। पहले की सरकार रिमोट से चला करती थी लेकिन अब निर्णय सरकार लेती है । आज देश सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन रहा है । ललन सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, विदेश नीति, रक्षा जैसे मामलों में देश आज अव्वल मुकाम पर है । भारत के शौर्य का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक , ऑपरेशन सिंदूर में देश के शौर्य को लोग देख चुके हैं। टीएमसी और शिवसेना में टूट के बाद बिहार में राजद के टूट को लेकर उन्होंने कहा कि क्या राजद अब कोई पार्टी बची है । राजद खुद ब खुद विलुप्त हो रहा है । पार्टी स्वत समाप्त हो रहा है और एक सीट के चलते किसी तरह नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी बची है।
लालू यादव द्वारा नीतीश कुमार पर आवास खाली करने के आरोप पर ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार अब सरकार में है जो ऐसा लालू जी बोल रहे हैं वह कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना लगा रहे हैं । वहीं राज्यसभा चुनाव में झारखंड में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत पर कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए गए आप पर जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा कि यह उनका मामला है इसमें एनडीए कहीं नहीं है अगर और भी लोग एनडीए में आना चाहे तो उनका स्वागत है।

Join us on: