रिपोर्ट – पंकज कुमार!
जहानाबाद पहुंचे राजद के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने पश्चिम बंगाल एवं महाराष्ट्र में हो रहे सांसदों के खेल पर दो टूक जवाब देते हुए कहा कि केंद्र की सरकार जालसाजी एवं पैसे के बल पर यह सब करवा रही है आने वाले दिनों में बिहार ही नहीं पूरे देश इस चीज से अछूता नहीं रहेगा एनडीए पूरे देश में यह खेल करेगा उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल करने वाले लोगों को यह सोचना चाहिए कि जो आंदोलन धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है आने वाले दिनों में आंदोलन तेज होगा आंदोलन को आप रोक नहीं सकते हैं उन्होंने कॉकरोच पार्टी के आंदोलन को कुचलने के सवाल पर कहा कि आने वाले दिनों में आंदोलन इतनी बड़ी होगी कि आप इसे चाह कर भी दबा नहीं सकते हैं सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस एवं चीन पड़ोसी देश के तर्ज पर भारत में भी शासन करना चाहते हैं लेकिन यह होने वाला नहीं है इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन की शुरुआत हो गई है जो रुकने वाला नहीं है उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिहार में दस हजार रूपये महिलाओं को देकर वोट खरीदा गया कई प्रकार के वादा किए गए लेकिन बिहार सरकार अपने वादा पर खरा नहीं उतरी आज बिहार में महंगाई अपराध भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंची हुई है सरकार को जगाने एवं जनता के बीच जाने के लिए राजद के द्वारा जिला स्तर पर धरना का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि जिस तरह से महंगाई लगातार बढ़ रही है उससे आम आदमी त्रस्त है धरना पर पहुंचे राजद विधायक राहुल शर्मा ने कहा कि बढ़ते महंगाई से आम आदमी के साथ-साथ गरीब मजदूर परेशान हैं हर जगह भ्रष्टाचार का आलम है लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार सब कुछ जानते हुए चुप्पी साधे बैठी हुई है इस मौके पर राजद के पूर्व विधायक एवं जिला के प्रभारी रेखा पासवान ने कहीं की बिहार के डबल इंजन की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है लगातार महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है छेड़खानी हो रही है भ्रष्टाचार हर जगह व्याप्त है महंगाई बेलगाम है अगर सरकार का ध्यान इसओर नहीं जाएगा तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा इस धरणा में विधानसभा के प्रभारी पूर्व विधायक अनवर आलम राजद जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर राजद जिला प्रवक्ता शशि रंजन उर्फ पप्पू यादव संजय यादव मनोज यादव अनिल पासवान बैकुंठ यादव सांसद प्रतिनिधि यादवेंद्र सांसद प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह यादव समेत कई रजत के कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित थे



