सहरसा- महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ राजद का धरना-प्रदर्शन!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार 

सहरसा में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजद ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन के माध्यम से सरकार को मांग पत्र सौंपा। धरना को संबोधित करते हुए महिषी विधानसभा क्षेत्र के विधायक गौतम कृष्ण ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता परेशान है। वहीं बेरोजगारी और प्रतियोगिता परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से युवा वर्ग निराश है। राजद नेताओं ने जिले और प्रदेश में बढ़ते अपराध पर भी चिंता जताई तथा हाल के तूफान और बारिश से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की। राजद ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, कानून व्यवस्था में सुधार और भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

BYTE :- महिषी विधायक गौतम कृष्णा

Join us on: