समस्तीपुर- हत्या आरोपित को 24 घंटे मे उजियारपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार!

सोमवार को उजियारपुर थाना में सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम-सातनपुर स्थित वार्ड नं0-03 में एक व्यक्ति मदन साह उम्र 40 वर्ष पिता-स्व० रामदेव साह सा०-सातनपुर, वार्ड नं0-03, थाना-उजियारपुर, जिला-समस्तीपुर को मारकर जख्मी कर दिया गया है और उसका सर फोड़ दिया गया है। सूचना पर उजियारपुर थाना के पु०अ०नि० राहुल कुमार रजक अपने साथ पुलिस बल को लेकर सातनपुर पहुँचे तो पाये कि मदन साह को खाट पर लिटाया गया है और उनकी मृत्यु हो चुकी है। तत्पश्चात पुलिस पदाधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई पूर्ण किया गया और आसपास के लोगो से पुछताछ किया गया तो पता चला कि जख्मी मदन साह का जमीन विवाद राजा कुमार पिता-सुनील साह ग्राम-सातनपुर, थाना-उजियारपुर, जिला-समस्तीपुर से चल रहा है और उसी के द्वारा अपने भाई अमन कुमार एवं पिता सुनील साह पिता रामदेव साह के साथ मिलकर घटना कारित किया गया है। तत्पश्चात उक्त तीनो को पकड़कर पुछताछ हेतु थाना लाया गया। इसी बीच मृतक की पत्नी मीता देवी उम्र 32 वर्ष पति स्व० मदन साह सा०-सातनपुर, वार्ड नं0-03, थाना-उजियारपुर, जिला-समस्तीपुर के द्वारा टंकित आवेदन पत्र समर्पित किया गया, जिसमें उक्त तीनो व्यक्तियों के विरूद्ध उनके पति मदन साह के सर पर धारदार हथियार से मारकर हत्या कर देने का आरोप लगाया गया है।

गिरफ्तारी :-

  1. राजा कुमार पिता-सुनील साह ग्राम-सातनपुर, थाना-उजियारपुर, जिला-समस्तीपुर। 02. अमन कुमार पिता-सुनील साह ग्राम-सातनपुर, थाना-उजियारपुर, जिला-समस्तीपुर। 03. सुनील साह पिता रामदेव साह ग्राम-सातनपुर, थाना-उजियारपुर, जिला-समस्तीपुर।

Join us on:

और पढ़ें