मुंगेर के प्रभारी मंत्री संजय कुमार ने विकास, बाढ़-सूखा और श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर की समीक्षा!

SHARE:

रिपोर्ट – सुमित कुमार!

मुंगेर के प्रभारी मंत्री संजय कुमार ने विकास, बाढ़-सूखा और श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर की समीक्षा ,सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को पारदर्शी तरीके से ससमय पूरा करने का दिया निर्देश।

-बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री सह मुंगेर प्रभारी मंत्री संजय कुमार संग्रहालय सभागार में उन्होंने विकास कार्यों, आपदा तैयारी और श्रावणी मेला 2026 की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा किया।उन्होंने कहा कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचना चाहिए।उन्होंने जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, कृषि, जलापूर्ति, बिजली, सड़क, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण समेत सभी विभागों की योजनाओं की प्रगति पर अधिकारियों से जानकारी ली।डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर ने योजनाओं की अद्यतन स्थिति बताई और कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा है।

मंत्री संजय कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे इसमें किसी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं होगी। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता द्वारा गलत रिपोर्ट पेश करने पर मंत्री ने उनके खिलाफ स्पष्टीकरण पूछने का आदेश दिया। उन्होंने अफसरों से कहा कि यदि किसी योजना के क्रियान्वयन में समस्या आ रही है तो सीधे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से संपर्क करें।सभी काम शत प्रतिशत धरातल पर दिखने चाहिए।

बाइट – संजय कुमार प्रभारी मंत्री मुंगेर

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न क्षेत्रों की समस्याएं और सुझाव रखे, जिस पर मंत्री ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।एसपी सैयद इमरान मसूद, विधान पार्षद लाल मोहन गुप्ता, जमालपुर विधायक नचिकेता, महापौर कुमकुम देवी समेत सभी विभागों के वरीय अधिकारी बैठक में मौजूद थे।

Join us on: