रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर – पूरा मामला कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर का है । जहां पर एक ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट की घटना को कारित किया गया था दिनदहाड़े हुई घटना कांड से आसपास का इलाका स्तब्ध हो गया था । हालांकि स्थानीय लोगों की मुस्तादी से एक अपराध कमी को पकड़ कर पिटाई कर दी गई थी बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया था ।
पूरे मामले में जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए अपराधी से पूछताछ करने के बाद अन्य अपराधियों की लोकेशन और संलिप्तता पता चल गई थी ।
इस पूरे मामले पर एस आइ टी का गठन किया गया था एस आइ टी ने मानवीय और तकनीकी आसूचना के आधार पर एक पति पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया ।
जिनके पास से लगभग 33 लाख का लूटा गया आभूषण और हथियार भी बरामद हुए पकड़े गए सभी अभियुक्त क्रमशः साहिबगंज और सरैया इलाके के रहने वाले हैं।
पकड़े गए अपराधियों में अशोक सहनी साहेबगंज , अमिर सहनी और सिंधु देवी इलाका सरैया जो कि आपस में पति-पत्नी हैं ने पूछताछ में बताया कि सारा सोना बगल के खेत में छिपा रखा है इनके पास से 95 ग्राम सोना और 705 ग्राम चांदी का आभूषण बरामद हुआ । इनके साथ एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से एक पिस्टल और दो गोली भी बरामद हुई है उसका नाम अभिषेक सहनी है ।
आपको बताते चले कि अभिषेक सहनी के पास से 70 ग्राम सोने का आभूषण और 725 ग्राम चांदी का आभूषण बरामद हुआ ।
इसमें अशोक साहनी के विरुद्ध साहिबगंज में पहले से तीन मामले चल रहे हैं जिसमें दो लूट का और एक आर्म्स एक्ट का मामला है ।
इस घटना में शामिल स्थानीय लाइनर और अन्यायुक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है ।




