रिपोर्ट – अमित कुमार!
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम जी ने मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल को “विष काल” बताया है। कांग्रेस ने इसे लेकर वीडियो भी जारी किया है। राजेश राम का कहना है कि ये 12 साल जनता के लिए महंगाई, बेरोजगारी और सरकार की नाकामियों के रहे।
31 मार्च 2026 को सदाकत आश्रम पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने नीतीश-मोदी सरकार पर निशाना साधा था। 1 अप्रैल से बिजली बिल में बढ़ोतरी को गरीब और मध्यम वर्ग विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार “एक हाथ से देती है और दूसरे हाथ से छीन लेती है”। इसी मुद्दे पर 2 अप्रैल को पूरे बिहार में प्रखंड स्तर पर और 3 अप्रैल को पटना में बड़े आंदोलन का ऐलान भी किया गया था।
कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार ने 125 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा तो की लेकिन TOD के जरिए बिल बढ़ाकर करीब 87 लाख उपभोक्ताओं पर बोझ डाल दिया। राजेश राम वोट चोरी, मनरेगा में बदलाव और मतदाता सूची SIR को भी “छलावा” बता चुके हैं। कांग्रेस ने इन सभी मुद्दों को लेकर वीडियो अभियान चलाया और 10 जनवरी से प्रखंड से जिला स्तर तक धरना-प्रदर्शन की घोषणा की थी।
हार के बाद राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस अब वोट चोरी के खिलाफ मुहिम चलाएगी और संगठन को पंचायत तक मजबूत करेगी। 14 दिसंबर को दिल्ली में बड़ी रैली की भी तैयारी है।




