रिपोर्ट – अमित कुमार!
बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर हुए द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव का नतीजा आ गया है। नाम वापसी की आखिरी तारीख बीतने के बाद निर्वाचन आयोग ने सभी 10 उम्मीदवारों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया।
इस बार NDA ने बाजी मारी है। 9 सीटें NDA के खाते में गईं, जबकि RJD के खाते में 1 सीट आई।
भाजपा से भोजपुरी गायक पवन सिंह, संजय मयूख, शीला पंडित और अनिल ठाकुर निर्विरोध चुने गए।
जदयू से निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद ने जीत दर्ज की।
लोजपा रामविलास से अशरफ अंसारी और राजद से सुनील सिंह भी बिना चुनाव लड़े परिषद पहुंच गए।




