डीआईजी पहुँचे थाना कांड की समीक्षा के बाद दिए गिरफ्तारी के निर्देश, फरियादी से की बात!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के अरेर थाना पहूंचे मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी गुरुवार को बेनीपट्टी के अरेर थाना पहुंच कर कांड की समीक्षा किए। उन्होंने थाना में लंबित कांड की बिंदुवार समीक्षा कर कई कांड में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान थाना पर पहुंचे कुछ स्थानीय फरियादियों से आवेदन लेकर जांच करने का निर्देश दिया। इस दौरान अरेर थाना कांड संख्या – 195/25 में फरार चल रहे दो आरोपियों को चार दिनों के अंदर गिरफ्तार करने का आदेश दिया। कांड के पीड़िता के परिजन ने डीआईजी को बताया कि, कांड के फरार आरोपी कई दिनों से घर पर ही है। अक्सर, केस उठाने की धमकी देता है। जिस पर डीआईजी गंभीर नजर आए। वहीँ,डीआईजी ने पुलिस को सघन गश्ती, विधि व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, कांड के जो भी आरोपी फरार है, उनलोगों के विरुद्ध अग्रेतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो। इस दौरान डीआईजी ने अरेर थाना के ही अन्य कांड के पीड़ितों से घटना को लेकर जानकारी ली। मौके पर मिडिया प्रतिनिधियों को डीआईजी ने बताया है कि, कुछ कांड के लोगों से मिलना था। थाना मे लंबित कांडों को लेकर समीक्षा की गई है और फरार आरोपियों के कार्रवाई को लेकर थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया गया है। वहीं, कांड के निष्पादन में तेजी लाने का भी सख्त निर्देश दिया गया है। इस दौरान मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा, अरेर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद थे।

Join us on: