भाड़ी मात्रा मे अंग्रेजी शराब के साथ बाइक सवार को पुलिस ने दबोचा!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिस्फी से परवता जाने वाली सड़क पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 3.345 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक लाखन कारोड़ी, पिता संतोष कारोड़ी, गांव पखरौनी, थाना बिस्फी को स्प्लेंडर बाइक के साथ पुलिस ने दबोचा। बिस्फी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने बताया है कि बिस्फी से परवता जाने वाली सड़क पर एएसआई संजय कुमार के नेतृत्व में महिला सिपाही व पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में बिस्फी चौक से परवता की तरफ आरहे एक बाइक सवार वाहन चेकिंग को देख बाइक पीछे की तरफ मोड़ भागने का प्रयास करने लगा। भाग रहे बाइक सबार को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। पकड़े गए बाइक सबार की तलाशी लेने पर भाड़ी मात्रा मे शराब की बोतलें बरामद हुआ। पकड़े गए शराब की कुल मात्रा 3.345 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया है कि बाइक तथा शराब के साथ पकड़े गए युवक से आवस्यक पूछताछ के बाद उन्होंने बताया कि बिस्फी डीह टोल निवासी रंजीत यादव, पिता सच्चिदानंद यादव क्षेत्र के बड़े शराब व्यापारी है, जो अपने घर में शराब का बड़ा खेप मंगाकर जमा करता हैं, तथा अलग-अलग ग्राहकों को माग के अनुसार सप्लाई किया करता हैं। शराब कारोबार में पकड़े गए इसी बाइक का इस्तेमाल किया जाता हैं। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ के पश्चात पुलिस टीम बिस्फी डीह टोल निवासी रंजीत यादव के घर छापेमारी की। जहां से छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुआ,साथ ही शराब कारोबार में संलिप्त रंजीत यादव के पत्नी अनीता देवी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया है कि दोनों मिलाकर कुल 3.347 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ ही एक हीरो स्प्लेंडर बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 07.यू 1565 है। के साथ एक महिला व एक पुरुष शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। आगे थाना अध्यक्ष ने बताया है कि इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार किए दोनों शराब कारोबारी से आवस्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वही मामले मे अग्रेत्तर कारवाई की जा रही है।

Join us on: