आरा में डांसरों के साथ शराब पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार समेत पांच गिरफ्तार!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

आरा। भोजपुर जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत बलबतरा मोहल्ला स्थित एक फार्म हाउस में बुधवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब पार्टी कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि महिला डांसरों के नृत्य के दौरान हर्ष फायरिंग किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की।
पुलिस अधीक्षक राज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, छापेमारी के दौरान एक देसी पिस्टल, एक खोखा, एक मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस तथा 750 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मंजीत कुमार रजक, आकाश कुमार, मो. नसरुद्दीन खान, ताहा अजीज एवं मो. नजीरूल हक उर्फ नादिर के रूप में हुई है।
पुलिस ने सभी आरोपितों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई, जिसमें सभी शराब के नशे में पाए गए। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join us on: