समस्तीपुर-बकरी चरा रहे वृद्ध की धारदार हथियार से हमला कर गला रेतकर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार

गंगा किनारे गुरुवार को बकरी चरा रहे एक अधेड़ पर एक सनकी ने बकरा काटने वाले कत्ता से हमला कर दिया। इस घटना में अधेड़ के गर्दन समेत अलग-अलग तीन स्थानों पर गहरा जख्म आया है। घटना मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के पतासिया पंचायत की है।जख्मी अधेड़ इसी थाना क्षेत्र के घटहा टोल का रहने वाला दामोदर शर्मा है। घटना की सूचना पर जुटे लोगों ने जख्मी को मौके से उठाकर मोहिउद्दीन नगर पीएचसी लाया, जहां से बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है ड्यूटी मे तैनात डॉ संतोष कुमार झा ने बताया ज़ख़्मी की हालत नाजुक थी ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है घटना के संबंध में जख्मी के भतीजा अमित कुमार ने बताया कि उनके चाचा दामोदर शर्मा गंगा के कछार में बकरी चरा रहे थे । इसी दौरान गांव के रंजीत सनकी है । उसने उनके चाचा पर बकरा काटने वालें कत्ता से वार कर दिया। इस घटना में वह लहू लुहान हो गए। उनके के गर्दन पर सामने से गहरा जख्म हुआ है। सांस की नाली भी कट गई है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।हल्ला होने पर आसपास ही के लोग जुटे, तो उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाने की पुलिस ने सनकी को हिरासत में ले लिया है। घटना के कारण गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि एक व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। किस बात को लेकर विवाद हुआ है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाइट :मृतक की पुत्र वधू
@⁨Ritesh Mishra India News⁩ @⁨Shailendra Ji India News⁩

Join us on: