लूटपाट का विरोध करने पर सुपौल MVI के पति को बदमाशों ने चलती ट्रेन में मार दी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट – बिक्रम उपाध्याय!

सुपौल MVI के पति को बदमाशों ने ट्रेन में गोली मारकर किया घायल, लूटपाट का विरोध करने पर हुई घटना, अपनी पत्नी के साथ ट्रेन से जा रहे था अपना घर

खगड़िया -सहरसा रेलखंड के मानसी और बदला स्टेशन के बीच आज रात बदमाशों का दुस्साहस देखने को मिला। जहां ट्रेन में सवार सुपौल के MVI अस्मिता कुमारी के पति देव कुमार गुंजन को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया है।बदमाशों ने वारदात को तब अंजाम दिया जब देव कुमार गुंजन अपनी पत्नी के साथ जन साधारण एक्प्रेस से सुपौल से अपने गांव झारखंड के गोड्डा के लिए निकले थे।इसी दौरान बदमाशों ने देव कुमार गुंजन को सीने में गोली मार दी।जख्मी को आनन फानन में उपचार के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए उसे हाइयर सेंटर भेज दिया है। जख्मी के मुताबिक लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार दी।हालांकि मानसी GRP थाना के थानाध्यक्ष रवि भूषण ने कहा कि ट्रेन में एक यात्री को बदमाशों ने गोली मारकर घायल किया है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।घटना किस वजह से हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।जख्मी झारखंड के गोड्डा का रहने वाला है।

Join us on: