रिपोर्ट – राहत रंजन!
विषम परस्थिति में भी शक्र समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए लिखते रहे: सर्वेश सिंह
कविवर रामावतार यादव शक्र की 39 वीं पुण्यतिथि पर ग्रामीणों व बुद्धिजीवियों ने शक्र की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
फोटो संलग्न, सिमरिया दो पंचायत के रुपनगर गांव में बुधवार को कविवर शक्र की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करते विधान पार्षद सर्वेश सिंह व अन्य
सिमरिया धाम, एक संवाददाता। कविवर रामावतार यादव शक्र विषम परस्थिति में भी हमेशा गरीब, मजदूर व समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए लिखते रहे। उक्त बातें विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने कविवर रामावतार यादव शक्र की 39 वीं पुण्यतिथि के मौके पर बुधवार को कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कही। शक्र के पैतृक गांव रुपनगर दुर्गा स्थान स्थित ठाकुरवाड़ी में आयोजित शक्र की पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए विधान पार्षद श्री कुमार ने कहा कि शक्र ने अपनी रचना में लुटेरो, निककम्मो व ठगों का राज नहीं चलने की बातें कही है। इस पर आज हम सब को अमल करने की जरूरत है। तेघरा विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि हमारे जिले में दिनकर व शक्र जैसे महान विभूति पैदा लिए है विधायक श्री कुमार ने कहा कि कविवर शक्र के नाम पर एक सप्ताह के भीतर भव्य तोरण द्वार का निर्माण किया जाएगा। विधायक ने कहा कि शक्र ने समाज के अंदर घटित घटना को गंभीड़ता से लिखते थे। जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने कहा कि जल्द ही शक्र की हस्तलिखित पांडुलिपि (रचनाओ) को स्कैन कर लैब में जाएगी। इसके बाद विभागीय स्तर पर शक्र की रचनाओं को प्रकाशित करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शक्र की रचनाओं की सूची ज्ञानवर्धन पोर्टल पर भी उपलब्ध रहने की बातें कही है। इसके पूर्व रुपनगर दुर्गा स्थान चौक स्थित शक्र की प्रतिमा पर विधान पार्षद सर्वेश कुमार व कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी के अलावे बीएचयू के प्रो. रामाज्ञा शशिधर, साहित्यकार अशांत भोला, दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वम्भर सिंह, सचिव प्रदीप कुमार, संजीव फिरोज, कृष्ण कुमार ठाकुर, ललन दास, रामनाथ सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष रामानुज सिंह, संयोजक प्रवीण प्रियदर्शी, सचिव राहत रंजन, पंसस वकील रजक, राहुल कुमार फ़स्टू, अमरदीप कुमार सुमन, मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सन्नी, राजीव कुमार, श्रीदेव पासवान, रामाधार सिंह, सुरेंद्र दास, रामानंद प्रसाद यादव, बबलू यादव, रंजीत दास, अशोक पासवान, सूरज कुमार, अविनेश कुमार, पप्पू कुमार, अनिल यादव, रईस यादव, शिवदानी सिंह, बोढन सिंह, जय प्रकाश यादव समेत कई जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया।




