:- रवि शंकर अमित!
अब पैसे के आभाव में उच्च शिक्षा से दूर नहीं रहेंगे बिहार के स्टूडेंट
गरीब, अकुशल और बेरोजगारों के लिये बिहार सरकार की बड़ी पहल सामने आई है, जिसके तहत अब यदि कोई स्टूडेंट पढना चाहता है तो पैसे के आभाव में उसकी पढ़ाई नहीं रुकेगी, दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा सात निश्चय पार्ट 3 के तहत आर्थिक हल युवाओं का बल कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी, जिसे सम्राट सरकार जोरदार तरीके से प्रदेश में लागू करने में लगी है, इसी के तहत आज मोकामा के दरियापुर में भाजपा जिलाध्यक्ष सह मुखिया शैलेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र की सहायक प्रबंधक कुमारी सौम्या ने
डेढ़ सौ से अधिक बच्चों का विभिन्न योजनाओं के लाभ हेतु निबंधन किया और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी!
उन्होने मुख्यतः तीन योजनाओं के बारे में छात्र छात्राओं को बताया जिसमें प्रमुख रूप से बेरोजगारी भत्ता, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और तीसरा है तकनीकी शिक्षा प्रदान कर छात्रों को कुशल बनाना ताकी वे अपने पैरों पर खड़ा हो सकें, इसके तहत कंप्यूटर एवं अन्य तकनीकी शिक्षा प्रदान की जा रही है! वहीं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले ब्याज को शून्य कर दिया गया है, पहले लड़कों को 4 प्रतिशत और लड़कियों को 1 प्रतिशत ब्याज देना पड़ता था जिसे ब्याज मुक्त कर दिया गया है, वहीं बेरोजगारी भत्ता के तहत इंटर और ग्रेजुएट बेरोजगार स्टूडेंट को प्रति माह एक हजार देने की योजना है, ताकी आप आगे की पढ़ाई जारी रख सकें और कहीं योग्यता अनुसार जॉब पा सकें! अधिक जानकारी के जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC) छज्जूबाग पटना कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैँ!
बाइट- कुमारी सौम्या, सहायक प्रबंधक योजना!




