शैक्षणिक वेबसाइट नव-यत्न का लोकार्पण आरडीडीई भागलपुर के द्वारा संपन्न!

SHARE:

:- ब्यूरो रिपोर्ट!

आज भागलपुर प्रमंडल भागलपुर शिक्षा विभाग की ओर से क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक के संरक्षण में शैक्षणिक वेबसाइट नव-यत्न का लोकार्पण आरडीडीई भागलपुर के द्वारा किया गया। इस वेबसाइट के अंतर्गत त्रैमासिक पत्रिका नव-यत्न, पॉडकास्ट चैनल का भी शुभारंभ किया गया ।यह शुभारंभ आरडीडीई भागलपुर के द्वारा किया गया।ई-मैगजीन का विमोचन उपनिदेशक एससीईआरटी श्री संजय के द्वारा किया गया।इसके बाद आरडीडीई कार्यालय में मौजूद सभी कर्मियों एवं पदाधिकारी ने भौतिक रूप से पत्रिका का लोकार्पण किया। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने सभी यातनार्थी टीम एवं लाइव जुड़े शिक्षकों से कहा कि नित्य नवीन नवाचार करते रहे अपने विद्यालय में ईमानदारी पूर्वक पढ़ाया इन्होंने नव्यत्न के शुभारंभ के लिए प्रधान संपद का शालिनी एवं टीम के प्रयासों को सराहा ।श्री संजय कुमार उपनिदेशक एससीईआरटी ने कहा की बातें किताबों से आगे वर्ग कक्ष में भी जानी चाहिए।
वरिष्ठ शिक्षाविद सीटीई भागलपुर के पूर्व प्राचार्य श्री राकेश कुमार ने भागलपुर प्रमंडल वासियों को शुभकामनाएं दी एवं कहा कि अंग की यह भूमि काफी ऊर्जावान है।
सह संपादक सिद्धांत जी ने पत्रिका के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आज नव-यत्न का सफल लोकार्पण केवल एक पत्रिका, वेबसाइट या पॉडकास्ट चैनल का शुभारंभ का अवसर नहीं बल्कि यह हम सभी के सामूहिक सपनों, परिश्रम समर्पण और विश्वास की सफलता का उत्सव है।


कार्यक्रम में बांका के जिला शिक्षा पदाधिकारी देवनारायण पंडित, डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान बांका श्री राजकुमार राजू, कार्यक्रम पदाधिकारी आरडीडीई कार्यालय भागलपुर श्रीमती दिव्या श्री राय, मैगजीन के मुख्य डिजाइनर अंकित कुमार उ०म०विद्यालय लश्करी रजौन बांका ,, मुकेश कुमार मंडल शिक्षक प्लस 2 विद्यालय जग्गलाल भागलपुर पत्रिका के सहयोगी यत्नार्थी, डायट की प्राचार्या श्रीमती श्रुति चौबे एवं सिटीई भागलपुर की प्राचार्या श्रीमती मीनाक्षी चतुर्वेदी भी इस लोकार्पण के उत्सव पर आरडीडीई कार्यालय भागलपुर में भौतिक रूप से उपस्थित रही।
कार्यक्रम का समापन मुख्य यातनार्थी टीम के वरीय शिक्षक उमाकांत जी जो प्रोन्नत मध्य विद्यालय खरिहरा उर्दू बालक बाराहाट बांका में प्रधानाध्यापक है ने विधिवत किया। उन्होंने कहा कि अब हमारे टीम की जिम्मेदारी और बढ़ गई है नव- यत्न की,निरंतरता, गुणवत्ता और विश्वसनीयता के साथ आगे बढ़ते हुए शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे उत्कृष्ट कार्यो को एक सशक्त मंच प्रदान करेगी हमारी टीम बांका के डीईओ देवनारायण पंडित जी ने कहा कि शैक्षिक नवाचार के प्रयास निरंतर होने चाहिए। डीपीओ राजकुमार राजू जी ने शुभकामनाएं दिए एवं नव-यत्न टीम के यातनार्थियों को आगे भी सहयोग का वादा किया   

इस ऑनलाइन कार्यक्रम के होस्टिंग प्रधान संपादिका शिक्षिका शालिनी ने किया।
कार्यक्रम टीम से जुड़े कुछ शिक्षकों ने अपने विचार प्रस्तुत किया जिसमें मुकेश मंडल प्लस टू स्कूल जगलाल नगर निगम भागलपुर राघवेंद्र कुमार झा प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय लखपुरा ,बालक बाराहाट बांका श्रीमती ज्योति कुमारी विशिष्ट शिक्षिका मध्य विद्यालय भनरा चांदन बांका।

 

Join us on:

और पढ़ें