मधेपुरा- मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत!

SHARE:

रिपोर्टर राजीव रंजन।

आपको बता दें कि घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने जेल के अंदर मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के भीरखी वार्ड-24 निवासी रंजन पासवान के पुत्र दीपक कुमार (27) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जेल प्रशासन ने परिजनों को दीपक की तबीयत खराब होने की सूचना दी। इसके बाद परिजन जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने दीपक को मृत पाया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाए जाने पर परिजनों ने जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। मौके पर सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। परिजनों का आरोप है कि दीपक के साथ जेल में मारपीट की गई थी तथा उसकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी समय पर नहीं दी गई। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
बाइट_परिजन

Join us on: