बेगूसराय- करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!


बेगूसराय में करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के बीच किसान पंखा चलाने के लिए बिजली बोर्ड में प्लग लगा रहे थे, तभी वे करंट की चपेट में आ गए। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव की है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर गांव में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरियारपुर निवासी नवल किशोर सिंह के पुत्र राजकिशोर सिंह के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों के अनुसार भीषण गर्मी के कारण राजकिशोर सिंह काफी परेशान थे। बिजली आने के बाद वह घर में पंखा चलाने के लिए बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।घटना के बाद परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।एक छोटी सी असावधानी ने एक किसान की जान ले ली। गर्मी के मौसम में बिजली उपकरणों का उपयोग करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
बाइट- परिजन

Join us on: