:- रवि शंकर अमित!
– पटना में ओला और रैपिडो राइडर ने 5 जून को बाढ थाने में सूचना दी कि उनका बाइक, रूपया, उनका आईडेंटिफिकेशन और मोबाइल लूट लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी रामकृष्णा के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा मामले का अनुसंधान प्रारंभ किया गया। गठित तीन द्वारा दो दिन पूर्व घटना में शामिल 4 लुटेरे को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। सभी अपराधी को बाढ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। डीएसपी रामकृष्ण बताया कि पटना से यह लोग ओला या रैपिडो बुक करते थे और ड्राइव कैंसल कर उसे बिना कमिशन चलने कहते है बिना कमीशन लोभबस बाइक ड्राइवर उनके साथ चलने के लिए तैयार हो जाते थे तभी प्रलोभन देकर गिरफ्तार चारों उन्हे बख्तियारपुर और फिर बाढ़ ले आते थे और उनके पास से उनका रूपया मोबाइल उनका आइडेंटी कार्ड और गाड़ी लूट लेते थे। इस टीम में पांच लोग शामिल थे। चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। टीम का मुख्य सरगना रौनन कुमार फिलहाल फरार हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
बाइट – रामकृष्ण – एसडीपीओ 1



