बाढ़ – बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, 6 जख़्मी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– बख्तियारपुर थाना अंतर्गत पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर होटल महाविहार के समीप सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, इस दुर्घटना में झारखंड के बाबाधाम से दर्शन कर वापस लौट रहे उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला निवासी एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पटना की ओर जा रही तेज रफ्तार फोर व्हीलर फोरलेन किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे, चार महिला और एक पुरुष मिलाकर कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज हेतू बख्तियारपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल को पटना रेफर किया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल को बाहर निकाला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया और दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले का रहने वाला यह परिवार झारखंड के देवघर में पूजा अर्चना करने गया था, जहां से वह अपनी गाड़ी से वापस कुशीनगर लौट रहे थे तभी पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर होटल महाविहार के पास सड़क दुर्घटना हो गई, फोर व्हीलर की पेड़ से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

बाइट – देवानंद शर्मा, SHO, बख्तियारपुर

Join us on: