बाढ़ – में बंद घर से 10 लाख के गहने और घरेलू सामान की चोरी, रात्रि में घटना को दिया अंजाम!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बख्तियारपर थाना क्षेत्र के रानीसराय गांव में चोरी की एक बडी घटना सामने आई है। सात जून की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद पड़े घर में घुसकर लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली। पीड़िता शोभा देवी दिल्ली में रहती हैं, जबकि उनके घर की देखरेख उनकी मां करती हैं और घर की चाबी भी उनके पास रहती है।
पीड़िता के अनुसार, चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखे कीमती सामानों को निशाना बनाया और सोने-चांदी के गहने, जमीन के महत्वपर्ण दस्तावेज, कांसे, पीतल और तांबे के बर्तन, महंगी साडियां तथा अन्य महंगे कपड़े चुरा लिए। इसके अलावा चोरों ने कूलर, पंखा, दो एलईडी टीवी, टेबल, कूर्सी और इनवर्टर भी चुराकर अपने साथ ले गए।
शोभा देवी का आरोप है कि चोरों ने घर में रखे कर्ड जरूरी कागजातों को फाड़कर घर में बिखेर दिया। उनका कहना है कि इस चोरी में लगभग 10 से 12 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हआ है। 7 जून की रात को कुछ लोगों ने घर की छत पर तेज आवाज सुनी। जब तक लोग छत पर पहुंचे, चोर घर का सारा सामान लेकर चंपत हो गए। मां ने तुरंत अपनी बेटियों को घर में चोरी होने की जानकारी दी। सभी लोग ताला खोलकर घर में घुसे, तब हैरान रह गए। चोरों ने पूरे इत्मीनान से सामान लेकर फरार हो गए। शांति देवी की बहन संजना देवी ने पड़ोसी पर चोरी का आरोप लगाया है।
घटना के बाद परिवार में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Byte – पीड़ित परिजन

Join us on: