औरंगाबाद- टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त, आंध्रप्रदेश के 3 पर्यटकों की मौत, 20 जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट – रुपेश कुमार!

औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के NH-19 पर एक भीषण सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए है जिसमे 8 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बन गया.
बताया जाता है कि आंध्र प्रदेश के लगभग 40 श्रद्धालु एवं पर्यटक धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए यात्रा पर निकले थे. सभी यात्री बोधगया से उत्तर प्रदेश के काशी (वाराणसी) के लिए एक टूरिस्ट बस से रवाना हुए थे. इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेड़िया और देव मोड़ के बीच भवानी होटल के समीप उनकी बस आगे चल रहे एक ट्रक-ट्रेलर से टकरा गई. जिसमेंतीनतीन टूरिस्ट की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों का आनंन फानन में इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां की आपकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर आर के लिए बाहर रेफर कर दिया है

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान यह दुर्घटना हुई. हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि नही हुई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

Join us on: