मुजफ्फरपुर का ब्रांड एक्सक्लूशिव बना मिस यूनीवर्स इण्डिया का पार्टनर!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर


मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड निवासी समाजसेवी डा० संतोष कुमार व अर्चना के 17 वर्षीय पुत्र सूर्य़ांश द्वारा स्थापित टी-शर्ट का ब्रांड “एक्सक्लूशीव – EXCLUCHIV ” लगातार दूसरी बार विश्व के सबसे बड़े सौन्दर्य प्रतियोगिता मिसयूनीवर्स के इण्डिया कंटेस्ट द्वारा मर्चैण्डाईज पार्टनर बनाया गया है.
दसवीं कक्षा का छात्र सूर्य़ांश जब 2022 में अपनी उद्दमिता की यात्रा प्रारंभ किया,तो विश्व का सबसे चर्चित युवा सी०ई०ओ० का टैग गूगल व देश/विदेश के मीडिया घरानों से इसे प्राप्त हुआ,कई इन्वेस्टर्स पूंजी के बल पर इसके कंपनी का अधिकतम शेयर लेने के शर्त पर इसे अपने प्रभाव मे लेना चाहे.दुनिया के सबसे बड़े उद्यमी फेलोशिप थिएल हो,प्रसिद्ध बिजनेस कोंच विवेक बिन्द्रा हों या उद्यम शो शार्क टैंक ईण्डिया जिधर देखते एक ही चर्चा…13 साल का बच्चा कई स्टार्ट-अप का का सी०ई०ओ०….13 साल के बच्चा ने दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति को रैंकिंग मे पछाड़ा….जैसे दर्जनों उक्तिय़ां….इस स्तर पर जाने के बाद भी न किसी वेन्चर कैपिटल से फंडिग लिया और न अपना शेयर किसी को दिया..आई०आई०टी० कानपुर से ब्लॉकचेन टेक्नोलौजी कोर्स मे प्रमाणित हुआ,मैट्रीक/ईण्टर भी प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण हुआप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली दो-दो राष्ट्रीय स्तर की बैठक मे बुलाया गया,चार-चार बार टेड-एक्स वार्ता में स्पीकर के रूप मे आमंत्रित हुआ.ईण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड्स ने दीक्षांत समारोह मे बुलाकर सम्मानित किया.कई स्टार्ट-अप को आजमाने के बाद 2025 के फरवरी मे अपना क्लौथिंग ब्राण्ड शुरू किया और 6 महीने के अंदर यह ब्रांड Excluchiv दुनिया के सबसे बड़े सौन्दर्य प्रतियोगिता के भारतीय इकाई का मर्चैण्डाईज पार्टनर बनकर नया इतिहास रच दिया और आज फिर से मिस यूनीवर्स 2026 प्रतियोगिता का मर्चैण्डाईज पार्टनर बनने की सूचना प्राप्त हुई.मिस यूनीवर्स के सभी प्रतिभागी व टीम मेम्बर इस टी शर्ट को आडीशन से लेकर प्रशिक्षण व सेमी फिनाले तक प्रयोग करेंगे व विजयी प्रतिभागी अपने स्तर से इसका प्रसार भी करेंगी.
सूर्य़ांश के उस समय के स्लोगन से हर एक युवा को प्रेरणा लेनी चाहिए जिसमे वो कहता था…”जेब मे गांधी हो या न हो…सीने मे आंधी होनी चाहिए”.
आज भी पैसे हेतू न कोई जल्दबाजी न कोई उतावलापन,प्रसिद्ध भारतीय संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्यत्व एवं भक्तिमय माहौल मे अपनी उद्यम यात्रा को आगे बढा रहा है और बिहार को देश/दुनिया मे गौरवान्वित करा रहा है.इसके इस ब्रांड के को-फाउण्डर के रूप मे बहन एवं राष्ट्रपति से सम्मानित वैश्विक लैंगिक समानता कार्यकर्ता व अभिनेत्री डा० जाह्नवी सहयोग कर रही है.
बिहार के इस ब्रांड को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता मंच पर पहचान मिलने पर लोगों ने बधाई दिया है.

Join us on: