:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां एक बार फिर आज का तांडव देखने को मिला जहां अचानक एक होटल में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद होटल में रखे सारा सामान जल कर रहा हो गया। मिली जानकारी अनुसार 2 साल से मिठाई का होटल बंद पड़ा हुआ था। उसे बंद पड़े ही होटल में भीषण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया और पूरी तरह से बंद पड़े होटल को जला दिया। हालांकि घटना सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना दमकल कर्मी टीम को दी मौके पर दमकल कर्मी की टीम पहुंचकर कभी मस्ताकत के बाद आग पर काबू पाया है। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक स्थित जेम्स होटल के पास की है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जेम्स होटल के नीचे एक मिठाई का होटल था पिछले 2 साल से उसे होटल को बंद करके रखा था। अचानक आज गर्मी रहने के कारण उसे होटल में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। क्योंकि भीड़भाड़ वाला इलाका था आज धीरे-धीरे विकराल रूप ले रहा था। हालांकि लोगों ने अपना तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन धीरे-धीरे आज और बढ़ता ही चला गया हालांकि कुछ लोगों ने इस घटना की सूचना दमकल कर्मी टीम को दी मौके पर दमकल करने टीम पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि इस आग लगी कांड में होटल में रखे सारा सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है बताया जा रहा है कि 5 से 6 लाख की संपत्ति जलकर पूरी तरह से खाक हुआ है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। लोगों का कहना है कि अधिक गर्मी रहने के कारण आग लगी है।
बाइट – दिनकर भारद्वाज होटल मालिक




