:- रवि शंकर अमित!
6 जून 2026 | बगहा
CJP द्वारा धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, बोले- बार-बार पेपर लीक होने की घटनाओं के आधार पर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा बहुत पहले हो जाना चाहिए था, जो बच्चे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं, हम उनके समर्थन में खड़े हैं
लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव की सुरक्षा वापस करने के सवाल पर पीके ने कहा, तेजस्वी यादव सुरक्षा लेकर चलें या नहीं, यह उनके और सरकार के बीच का मामला है, जन सुराज का मानना है कि वैचारिक तौर पर जो लोग भी संवैधानिक पदों पर नहीं हैं, जो लोग सरकार की ओर से अधिकृति नहीं हैं, ऐसे लोगों को सुरक्षा नहीं मिलना चाहिए




