रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय
आरा. समाहरणालय परिसर में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई इससे अफरा तफरी की स्थिति पैदा हो गई. धीरे-धीरे आग की लपटे बढ़ रही थी. पर प्रशासन इससे बेखबर था.
ट्रांसफार्मर के सटे हुए चलता है जीविका दीदी का कैंटीन
ट्रांसफार्मर के सटे हुए जीविका दीदी का कैंटीन चलता है ऐसी स्थिति में यदि आज की लपेट और बढ़ी तो ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो सकता है एवं कैंटीन भी इसके गिरफ्त में आ सकता है. इसके साथ ही समाहरणालय के कार्ड का बैरक भी इसके पास ही है इसमें लगभग एक दर्जन गार्ड रहते हैं.
आपस में लोग करने लगे चर्चा
ट्रांसफार्मर में लगी आग को देखते हुए लोग आपस में चर्चा करने लगे कोई कह रहा था ओवरलोड के कारण आग लगी है तो कोई कह रहा था अधिक गर्मी के कारण आग लगी है कुछ लोग कह रहे थे कि मेंटेनेंस नहीं होने के कारण आग लगी है स्थिति चाहे जो भी हो पर यदि आग बढ़ेगी तो कई तरह की कठिनाई हो सकती है.



