:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ स्थित पीटीईसी कॉलेज में शिक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान दिए जाने वाले खाने को लेकर कई शिक्षकों ने विरोध किया। शिक्षकों का कहना है कि खाने में कीड़े निकले है वहीं गुणवत्ता सही नहीं दी जा रही है। इसके पहले भी कई शिक्षक बीमार हो चुके है। पीटीईसी में विभिन्न जिलों से शिक्षक प्रशिक्षण के लिए आते हैं और प्रशिक्षण लेते हैं। शिक्षकों को रहने खाने पीने की व्यवस्था प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा किया जाता है। बाढ़ के पीटीईसी कॉलेज के शिक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान दिए जाने वाले खाना को लेकर शिक्षकों ने विरोध जताया और कहा कि खाने में कीड़े निकले हैं। खाने की गुणवत्ता सही नहीं है। इसके पहले भी कई शिक्षक बीमार हो चुके हैं। नालंदा जिला से आए शिक्षक ने खाने का भरपूर विरोध किया है। इसकी शिकायत जब महाविद्यालय प्रबंधन से की तो प्रधानाचार्य नहीं आए और उनका एडमिन आया और कहा कि प्रधानाचार्य आपसे बाद में मिलेंगे!



