बाहुबली के गांव में गीदड़ का आतंक, दिनदहाड़े घर में धुसकर छः को काटा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

जदयू विधायक बाहुबली अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावाँ में बुधवार को गीदड़ का आतंक देखने को मिला, गीदड़ दिनदहाड़े घरों में धुसकर लोगों को काटकर जख्मी कर दिया, वहीं रास्ते में भी जो लोग मिले उनपर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि गीदड़ के काटने से छः लोग जख्मी हुए है जिन्हे बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में ईलाज करवाया गया है वहीं कुछ लोग बेहतर इलाज हेतू पटना पटना रेफर किया गया है। वहीं गीदड़ का आक्रामक रूप देखकर लोग उसके पागल हो जाने की बात कह रहे है वहीं रात्रि में भी गीदड़ की आवाज से लोग डरे हुए है।
ग्रामीणों ने बताया कि अब वे मोकामा विधायक अनंत सिंह के पास गुहार लगाने की तैयारी में हैं। ग्रामीण दोपहर में अपने घर में आराम कर रहे थे और कुछ गली में थे। तभी खेत से निकलकर एक गीदड़ आते दिखा और जो भी सामने आया, उसपर तेजी से हमला कर दिया। जबतक ग्रामीण कुछ संभल पाते, तब तक गीदड़ छः लोगों को निशाना बना चुका था। ग्रामीणों पर हमला करने के बाद गीदड़ खेत की ओर भाग गया। अब गीदड़ के डर से ग्रामीण दरवाजा खिड़की बंद कर घर में रहने को मजबूर हैं। कुछ ग्रामीण गीदड़ के हमले से बचने के लिए लाठी डंडे लेकर बाहर निकलने को मजबूर हैं। गीदड़ के काटने से घायल सभी ग्रामीणों को तुरंत बाढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पटना रेफर कर दिया है।

बाइट – ग्रामीण!

Join us on: