गणपतगंज में नवनिर्मित ओम शांति भवन में भव्य मुरली वर्ग का शुभारंभ!

SHARE:

रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार

सुपौल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, गणपतगंज के नवनिर्मित ओम शांति भवन में मुरली कलास शुभारंभ एवं उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें सिमराही सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बविता दीदी, अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर विजयराज सिग्देल भाईजी, मधेपुरा क्षेत्रीय प्रभारी राजयोगिनी रंजू दीदी, समाजसेवी एवं व्यवसायी अनिल चौधरी, स्वाती देवी, दीपक कुमार, कृष्णा देवी, ब्रह्माकुमारी अर्चना बहन, सुमन बहन, पूजा बहन, बिना बहन, रेनू बहन, सुहानी बहन तथा ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी,मदन भाईजी, प्रदीप भाईजी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ओम शांति भवन का निर्माण क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों के संवर्धन तथा राजयोग ध्यान के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान समाज में शांति, सद्भावना, आत्मिक सशक्तिकरण और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं भाई-बहनों का स्वागत एवं सम्मान ईश्वरीय सौगात, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। समारोह के दौरान आध्यात्मिक संदेशों एवं प्रेरणादायक विचारों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा राजयोग ध्यान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
समारोह के अंत में सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Join us on: