जमुई- झाझा थाना के सरकारी चालक को निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट – कुमार हर्ष!

जमुई जिले के झाझा थाना में पदस्थापित एक सरकारी चालक को निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए धर दबोचा है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे और इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है।गिरफ्तार सरकारी चालक की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो झाझा थाना में सरकारी चालक के पद पर कार्यरत था।
जितेंद्र कुमार पर अवैध बालू उठाव के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था।मामले की शिकायत मिलने के बाद पटना से पहुंची निगरानी विभाग ने इसकी सत्यापन कर जांच की।आरोपों की पुष्टि होने पर विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और चालक को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। बताया जाता है की प्रति ट्रैक्टर से प्रति दिन 3 हजार रुपए की अवैध उगाही का रेट तय था।
सूत्रों की मानें तो इस उगाही में कई और खाकी धारी शामिल है।वहीं निगरानी की इस कार्यवाही के बाद झाझा के थानाध्यक्ष मौके से फरार बताए जा रहे हैं।हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
बता दें कि निगरानी विभाग में थानाध्यक्ष और चालक सिपाही दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज है।

Join us on: