कटिहार- 25 हज़ार का इनामी कुख्यात बदमाश हथियार और कारतूस समेत गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रिंस कुमार!

बिहार के कटिहार में 25 हज़ार का इनामी अपराधी अंकित चौहान गिरफ्तार, अपराधी के पास से एक पिस्टल और 31 गोली बरामद की गई है, कटिहार एसपी ने कहा किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक मे था अपराधी.. पहले से हत्या,लूट, रंगदारी के कई संगीन मामले में पुलिस को थी अपराधी की तलाश..

कटिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे और 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी अंकित चौहान को नगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार और भारी मात्रा में कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के डाइवर टोला स्थित संतोषी चौक के पास एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और तकनीकी टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।
पुलिस को देखते ही वाहन में सवार अपराधी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर पुलिस ने अंकित चौहान को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल, 31 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी चर्चित धीरज साह हत्याकांड में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अवैध हथियार रखने समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य फरार साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

BYTE— शिखर चौधरी, एसपी (कटिहार).

Join us on: