TRE-4 नोटिफिकेशन और शिक्षक बहाली की मांग को लेकर सहरसा में बेरोजगार आक्रोश मार्च।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा में आज शिक्षक अभ्यर्थियों और बेरोजगार युवाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर “बेरोजगार आक्रोश मार्च” का आयोजन किया। यह मार्च जिला परिषद परिसर से शुरू होकर समाहरणालय तक पहुंचा, जहां अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में बीपीएससी TRE-4 का नोटिफिकेशन जल्द जारी करना, पूर्व निर्धारित डेढ़ लाख पदों पर शिक्षक बहाली करना, TRE-4 परीक्षा में पीटी और मेंस की बाध्यता समाप्त करना तथा आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेना शामिल है।
मार्च में शामिल अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से शिक्षक नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे लाखों युवा सरकार की ओर से स्पष्ट निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपने की बात कही। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

बाइट :- सोनी कुमारी अभ्यर्थी
बाइट :- मनीष कुमार छात्र नेता पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एनएसआईयू

Join us on: