पूर्णियाँ- खूंखार तेंदुआ को घेरकर ग्रामीणों ने मार गिराया, कई पशुओं को बना चूका था निशाना!

SHARE:

रिपोर्ट -मलय झा!

पूर्णियाँ के टीकापट्टी थानाक्षेत्र के धूसर पंचायत के टीकापट्टी गोड़ियर मार्ग पर अवस्थित चकला बहियार में तीन दिन से आतंक फैला रहे तेंदुए को मार गिराया । विगत तीन दिनों से अचानक गांव में प्रवेश किये तेंदुए के आतंक से इलाके में दहशत फैल गई थी। लोग भय के साये में जी रहे थें । ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए ने खेत एवं कामत क्षेत्र में घुसकर दो गाय के बच्चों तथा एक बकरे को अपना शिकार बना लिया। आखिरकार खेतों और कामत पर रहने वाले लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को मार गिराया। इस दौरान तेंदुए के हमले में तीन लोगों के घायल होने की भी सूचना सामने आ रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में जंगली जानवर देखे जाने की चर्चा हो रही थी, लेकिन बुधवार को तेंदुए के हमले के बाद लोगों में भय व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन के मौके पर पहुंचने की बात कही जा रही है। घायल लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है। फिलहाल टिकापट्टी थाना पुलिस द्वारा द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बाईट..शांति देवी,स्थानीय

Join us on: