गयाजी – आभूषण व्यवसायी को गोली मारकर 45 लाख लूटकर,चार बदमाश फरार!

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!

गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम देते हुए एक ज्वेलरी व्यवसायी को गोली मार दी और करीब 45 लाख रुपये मूल्य के जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।

घायल व्यवसायी की पहचान प्रभाकर बरनवाल के रूप में की गई है, जो गुरुआ बाजार स्थित एस ब्रदर्स ज्वेलर्स दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान करमाईन की ओर से दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने करीब छह राउंड गोली चलाई, जिसमें एक गोली प्रभाकर बरनवाल के दाहिने पैर में लग गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यवसायी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुआ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही गुरुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

बाईट –प्रभाकर कुमार, घायल आभूषण दुकानदार

Join us on:

और पढ़ें