ऑटो गिरोह का पर्दाफाश ,गिरोह के 04 सदस्य नकद व आभूषण के साथ गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

PatnaPolice को बड़ी कार्रवाई : ऑटो गिरोह का पर्दाफाश ,गिरोह के 04 सदस्य गिरफ्तार , गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से नकद व आभूषण बरामद।

विगत कुछ माह से #अगमकुआं, #चित्रगुप्तनगर, #बेउर एवं अन्य थाना क्षेत्रों में एक गिरोह द्वारा ऑटो का प्रयोग कर लूट एवं ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था।

गिरोह का एक सदस्य ऑटो चालक की भूमिका निभाता था, जबकि अन्य सदस्य सवारी बनकर ऑटो में बैठते थे। इसके उपरांत ऑटो में बैठने वाले यात्रियों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जाता था तथा कभी-कभी नकली सोने के माध्यम से ठगी भी की जाती थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, पटना के निर्देशन में कांड के सफल उद्भेदन हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, CCTV फुटेज के अवलोकन एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए उक्त गिरोह के 04 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्त वैशाली जिला के निवासी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से सोने जैसे दिखने वाले 02 चैन, 01 जोड़ी झुमका, 04 पीस बाला, चांदी जैसे दिखने वाले 08 पीस बाला, 05 जोड़ी पायल एवं ₹6,56,000/- नकद बरामद किया गया है।

साथ ही घटना में प्रयुक्त 01 CNG टेम्पू, 01 बाइक एवं 04 मोबाइल फोन भी जप्त किए गए हैं।

उक्त पुलिस कार्रवाई के संबंध में श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, पटना द्वारा की गई प्रेस वार्ता के महत्वपूर्ण अंश :-

Join us on: